वृन्दावन को खान पान में विश्वस्तरीय बनाने को की पहल


 


वृन्दावन:- शुक्रवार को वृंदावन स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, वृन्दावन द्वारा वृंदावन को खान पान में विश्वस्तरीय कैसे बनाए? विश्व खादय सुरक्षा दिवस के दौरान इस विषय पर विचार विमर्श किए गए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का यह मुख्य कारण है कि लोगों को साफ और शुद्ध खाने के लिए जागरूक किया जाय। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के दिन तमाम देश तरह-तरह के जागरूकता प्रोग्राम भी चलाते हैं। तमाम देशों में दूषित खाना खाने की वजह से बहुत ज्यादा लोग बीमारियों के शिकार हैं। सबसे ज्यादा जो बीमारिया दूषित भोजन की वजह से होती हैं- नोरोवायरस संक्रमण, डायरिया, फूड प्वाइजनिंग सहित अन्य बीमारियों का खतरा दूषित खाने से बढ़ता जाता है। विश्व के तमाम देशों में इस बात पर शोध चल रहे हैं कि दूषित खाने से लोगों को कैसे बचाया जाए। इसी दौरान वृंदावन को खान पान में बेहतर व्यवस्थाओं के साथ विश्व स्तरीय बनाने के लिए एक पहल की शुरुआत भी की है। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी गौतम, रामकिशन अग्रवाल, प्रोफेसर शूरवीर, डॉ अशोक कुमार, संदीप भार्गव, सार्थक चतुर्वेदी व अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।


 


रिपोर्टर:- विकास अग्रवाल