प्रत्येक विद्यालय में जल संरक्षण की भी शिक्षा दी जानी चाहिये - जे बी सिंह


उत्तर प्रदेश(इटावा):- जल संरक्षण का यह मुख्य संदेश नन्हें मुन्नों के लिये डे केयर संस्था के रूप में नवसृजित सेवन सीज प्ले स्कूल विनीत विहार इटावा के भव्य उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी इटावा जे बी सिंह ने सभी अभिभावकों व शिक्षकों को दिया।


इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी इटावा सहित आरएसएस इटावा के शैक्षिक वर्ग प्रभारी विनय चौबे, प्रिंसिपल डीपीएस भावना सिंह, प्रिंसिपल अवध इंटरनेशनल ज्योति दुल्हानी व प्रेम नारायन मिश्रा एडवोकेट ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ सम्पन्न हुआ।


मंच संचालक के आवाह्न पर प्रारम्भ में ही बेबी कार्तिक दुबे ने सभी अतिथियों के लिये सस्वर स्वागत गीत व एक अन्य मधुर गीत इक प्यार का नगमा है मौजो की रवानी है कसियो की मधुर धुन पर सुनाया जिसे सुनकर लोग अपनी तालियाँ नही रोक सके।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय ने अपने मुख्य अतिथीय उध्बोधन में कहा कि, बाल मन को केवल महिलाएँ ही समझ सकती है यह क्षमता उनमें ईश्वर प्रदत्त है में चाहूंगा कि यहाँ जो भी बच्चे आयें वे सिर्फ खेलने ही आयें।


उन्होंने कहा कि, ये प्ले विद्यालय 5 साल से कम उम्र के बच्चो की संस्कार शालायें भी है जिनमे हर एक बच्चा आसपास के वातावरण व एक दूसरे के व्यवहार को समझना सीखता है। यहां आने वाले हर बच्चे का मन कोमल होता है अतः बच्चों को कितावें रटाने की जगह हमे उनके खेलने व उनकी रुचि पर ज्यादा ध्यान देना जाना चाहिये। क्यों कि हर बच्चा खेलकर ही ज्यादा सीखता है। और उसकी वास्तविक बुद्धि लगभग 5 साल बाद ही विकसित हो पाती है।


उन्होंने इस बात पर प्रमुखता से सभी का ध्यानाकर्षण करते हुये कहा कि, आज की शिक्षा व्यवस्था में हमे पारम्परिक शिक्षा के साथ ही बच्चों को जल संरक्षण की महत्वपूर्ण शिक्षा भी देनी चाहिये ,क्यों कि,अब दुनियाँ में जल संसाधनों की बेहद ही कमी होती जा रही है। अतः नन्हें बच्चों को हमे शिक्षा के साथ इसी उम्र से जल संरक्षण के लिये भी प्रेरित करना चाहिये।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में विनय कुमार चौबे ने संस्कृत में शिव महिमा श्लोक पढ़ा। विद्यालय की प्रिंसिपल रजनी दुबे ने कहा कि, जैसे कोई चींटी बार बार ऊंचे स्थान पर फिसलकर भी हार नही मानती है ठीक उसी प्रकार हमे भी अपने जीवन मे कभी हार नही माननी चाहिये।


कार्यक्रम में प्रबंधक शिवकिशोर दुबे, सेवन हिल्स के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे,प्रधानाचार्य अनूप मिश्रा,श्रीकृष्ण जोशी, राम सेवक चौधरी, लालजी प्रसाद दुबे, पंकज मिश्रा, रवि मिश्रा, रमन तिवारी एडवोकट व विद्यालय की प्रशासक प्रगति दुबे मौजूद रहीं। कार्यक्रम संचालन इंद्र नारायन पाण्डेय ने किया।


कानपुर मण्डल ब्यूरो:- डॉ आशीष त्रिपाठी