उत्तर प्रदेश(मेरठ):- चीन कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरी दुनिया के लोग दहशत में है वहीं भारत में स्वाइन फ्लू तेजी से अपने पैर पसार रहा है। वहीं अब मेरठ में पीएसी के जवानों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद लखनऊ तक हड़कंप मच गया है।
मेरठ में स्वाइन फ्लू की संख्या तकरीबन 78 तक पहुँच गयी है मरने वालों की संख्या 9 तक पहुँच गई है, जबकि पीएसी के 17 जवान को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
वही छठी वाहिनी पीएसी के 441 जवानों को टेमीफ्लू की दवा दी गई है। पीएसी और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप हुआ है। लखनऊ तक इसकी गूंज पहुंच गई है। लखनऊ से 3 सदस्यीय टीम मेरठ में जांच करने के लिए पहुँची है।
वही मेरठ के पीएसी के 27 जवानों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 13 जवान बृहस्पतिवार रात भर्ती कराए गए थे, जबकि 14 शुक्रवार सुबह भर्ती कराए गए। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनके सैंपल जांच के लिए माइक्रो बायोलॉजी लैब में भेजे गए। इनमें से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 10 कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन्हें खांसी जुकाम और बुखार की शिकायत है।
पीएससी जवानों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। लगातार केस मिलने से पीएसी में हड़कंप मच गया है। अब जिस भी जवान को खांसी की शिकायत है उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा रहा है। 29 जवान मेडिकल में भर्ती हैं। दो अन्य लोगों को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
मेरठ ब्यूरो:- मुकेश ठाकुर