होली के बाद धूमधाम से दुनका में निकली राम बारात


उत्तर प्रदेश(बरेली):- तहसील क्षेत्र के गांव दुनका में होली के बाद राम बरात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। हर साल की भांति इस साल भी दुनका गांव में होली के बाद झांकियों के साथ राम बरात निकाली गई। आकर्षक ढंग से सजे रथ पर एक दर्जन से अधिक देवी देवताओं की झाकियां भी साथ चल रही थीं। बारात में सबसे आगे बैंड बाजे वाले मधुर ध्वनि बिखेरते हुए चल रहे थे। बारात के साथ भगवान गणेश, शिव पार्वती, भगवान ब्रह्मा, माता दुर्गा और राधा कृष्ण समेत देवी देवताओं की झाकियां चल रहीं थी। बारात जिधर से गुजरी उधर देखने वालों की भीड़ बढ़ती गई। जगह-जगह बारात के स्वागत में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। लोगों ने राम बरात में गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। संवेदनशील इलाके की वजह से मीरगंज राजेश चंद्र व सीओ जगमोहन बुटोला एवं थाना सर्किल की फोर्स के साथ रहे चप्पे चप्पे साथ रही। राम बारात में गांव के गणमान्य नागरिकों ने सहयोग किया।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव