डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याये, तत्काल निराकरण के दिये निर्देश


डीएम ने 20 ग्रामीणों को आवासीय भूमि आवंटन के दिये प्रमाण-पत्र


उत्तर प्रदेश(रायबरेली):- जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने तहसील महाराजगंज में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस, तहसील समाधान दिवस, जनसुनवाई आदि के लम्बित प्रकरणों को भी समयबद्ध, गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप निस्तारण करें।


जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व, भूमि विवाद, विकास, पुलिस, जिला पूर्ति, समाज कल्याण विभाग आदि विभागों की समस्याओं को फरियादियों ने दी जिसके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित विभागों व पुलिस थानों को दिये।


जिलाधिकारी ने ग्राम पूरे फकीरे मझीगवां एवं अलीपुर के 20 ग्रामीणों को आवासीय भूमि आवंटन के प्रमाण पत्र भी दिये।


तहसील महाराजगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 73 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व पुलिस थानों को शिकायतों का नियामानुसार तत्काल निस्तारण करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिये। जिला सूचना विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की विकास एवं सुशासन के 30 माह, उत्तर प्रदेश संदेश, पंचाग आदि पुस्तको को आये हुए जनमानस व फरियादियों में वितरित भी किया गया।


सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, एसडीएम महाराजगंज विनय कुमार सिंह तहसीलदार, सूचना के प्रचार सहायक बड़े लाल यादव सहित जिलास्तरीय अधिकारीगण व बड़ी सख्या में फरियादी उपस्थित थे।












रायबरेली ब्यूरो:- अभिषेक बाजपेई