डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण महिला/पुरूष बन्दियों से जेल की व्यवस्थाओं की ली जानकारी


महिला/पुरूष मरीजों की ईलाज में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरते व जेल मैनुयूल के अनुरूप कार्य करे: डीएम-एसपी


उत्तर प्रदेश (रायबरेली):- जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने जिला कारागार में महिला/पुरूष बन्दी गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी ने महिला/पुरूष बन्दी गृहों में जांच एवं जिला करागार की साफ-सफाई अन्य कमियों के लिए जेल प्रशान को उचित-दिशा निर्देश दिये। उन्होंने जेल में अपराधियों से मिलने आने वाले लोगों की भी जानकारी प्राप्त की। डीएम-एसपी ने निर्देश दिये कि जेल की व्यवस्थाओं को नियामानुसार दुरूस्त रखने के साथ ही महिला/पुरूष बन्दी गृह एवं मरीजों के ईलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लाहपरवाही न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला/पुरूष बन्दियों से जेल की व्यवस्थाओं व उनके बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने पुरूष चिकित्सालय में मरीजों से उनका हाल-चाल पूछा। निरीक्षण के दौरान अपराधियों को दिये जाने वाले भोजन के लिए रसोई घर को भी देखा। निरीक्षण के दौरान चल रहे सीसीटीवी कैमरों व कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाओं को जेल मैनुयूल के अनुरूप कराना सुनिश्चित करे। डीएम-एसपी ने निरीक्षण के दौरान महिला/पुरूष बैरक कक्ष में कैदियों से समस्याओं के बारे में पूछा व जानकारी भी प्राप्त की। बन्दी महिलाओं से उनकी उपलब्ध कार्ड को देखा तथा जेल खाना व उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।






रायबरेली ब्यूरो:- अभिषेक बाजपेई