भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने बढ़ाया अपना परिवार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता सैनी को सौपी जिम्मेदारी


उत्तर प्रदेश (मुज़फ्फरनगर):- भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यलय पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की नियुक्त की गई जिसकी घोषणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा प्रजापति जी ने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति जी की निर्देश पर  की गई वही नव नियुक्त मोर्चा की महिला विंग की जिला अध्यक्ष रीता सैनी से आशा व्यक्त की गई है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संघठन की नीतियों का प्रचार प्रसार कर संघटन को मजबूत करने का काम करेगी ओर अतिपिछड़ा वर्ग समाज को जागरूक करने का काम करेंगी वही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रीता सैनी ने मोर्चा का आभार जताते हुए कहा जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगी ओर ओर अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं को मोर्चा से जोड़ कर मोर्चा को मजबूत करने का काम करेगी वही मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने आदेशित किया है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जिल्द अपनी कार्यकारणी का विस्तार करें इस मौके पर प्रभारी श्याम सुंदर प्रजापति,मन्डल अध्यक्ष अजय सैनी,उपाध्यक्ष रामनिवास प्रजापति एडo,नगर अध्यक्ष चेतन देव विश्वकर्मा, जिला सचिव अंकुर प्रजापति, जिला संघटन मंत्री शांता प्रकाश विश्वकर्मा,दीपक कश्यप, जिला उपाध्यक्ष शेरपाल पाल, भारत पाल, जिला सचिव सचिन जोगी,शशि उपाध्याय,आदि मौजूद रहे।


मुज़फ्फरनगर ब्यूरो:- डॉ0 फल कुमार पँवार