बीमारी से परेशान राजमिस्त्री ने यमुना में कूदकर की खुदकुशी


उत्तर प्रदेश(इटावा):- शहर कोतवाली के राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक ने यमुना नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर बचाने को गोताखोरों ने मशक्कत करके उसको निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। माना जा रहा है कि बीमारी से पीड़ित होने के कारण उसने खुदकुशी की है। 


शहर के नौरंगाबाद के रहने वाले हसन अली (40) राजमिस्त्री का काम करते थे और कुछ महीने से कैंसर से पीड़ित था। काफी इलाज कराने के बाद भी उसको आराम नहीं मिल रहा था। दस साल पहले हुई शादी के दो महीने बाद ही पत्नी से तलाक हो जाने के कारण वह अपने भाई पप्पू के साथ ही रहता था। भाई ने बताया कि हसन अली की शादी दस साल पहले हुई थी लेकिन शादी के दो महीने बाद ही उसकी पत्नी से तलाक हो गया था। उसने अपने भाई से बातों बातों में कई बार खुदकुशी करने की बात कही थी। बुधवार को वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए और पता नहीं कब यमुना नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों की जानकारी पर गोताखोरों ने उसकी खोजबीन की। कुछ ही दूरी पर से उसको बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उपनिरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि परिजनों ने बताया कि कैंसर से पीड़ित होने के कारण ही उसने खुदकुशी की है।


इटावा रिपोर्टर:- राजीव शर्मा