युवक ने खुद ही काटा अपने प्राइवेट पार्ट्स को, कारण जान कर हो जायेंगे हैरान


मध्यप्रदेश (भिंड):- ये कैसी आस्था या अंध विश्वास युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट्स (गुप्तांग को) शिव जी ने स्वपन दिया कहकर काटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया देखने के लिए लोगों का तांता लगा।


दरअसल मामला भिंड जिले के भारौली थाना अंतर्गत भारौली खुर्द गांव का है जहां एक भक्ति ने अपनी जान जोखिम में डालकर गुप्त अंग को कुल्हाड़ी से काट दिया।


शिवरात्रि से पहले एक शिव भक्त की भक्ति सामने आई है। 48 बर्षीय शिव भक्त ने कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काटकर शिव भगवान पर अर्पण कर दिया है। व्यक्ति का कहना है कि उसको सपने में शिव भगवान ने दर्शन दिए थे। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि उसकी की हालत गभीर बनी हुई है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


संग्राम सिंह राजावत उम्र 48 वर्ष एक शिव भक्त है वो हमेशा  शिव भक्ति में लीन रहता था। आज वो घर से खाना खाकर अपने खेत  पर गया। जहाँ उसने शिव का नाम लेकर कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट लिया। गुप्तांग काटने के बाद घायल अवस्था में वो अपने घर पहुचा। खून में लथपथ देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर दिया। जहाँ उसकी हालत अभी खराब है। घायल शिव भक्त का कहना है कि उसे 15 दिन पहले शिव भगवान ने उसे सपने में दर्शन दिए थे। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वही पुलिस ने इस मामले में घायल संग्राम की एमएलसी कराकर  रिपोर्ट भारौली थाने को भेज दी। हालांकि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


भिंड रिपोर्टर:- प्रदीप राजावत