विपक्ष के नेतागण नागरिकता संशोधन बिल के विरुद्ध अफवाह फैला कर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं


उत्तर प्रदेश(इटावा):- विपक्ष के नेतागण नागरिकता संशोधन बिल के विरुद्ध अफवाह फैला कर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा करने में लगे हैं यह बात राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने रेलमंडी में जिलामंत्री राजकमल यादव के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से कही।


नगर के रेलमण्डी में राजकमल यादव के आवास पर आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर शामिल हुये राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि जिस पार्टी का कार्यकर्ता मजबूत होगा, सरकार उसी की ही निरन्तर बनेगी। देश के अंदर जिस पार्टी के पास सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता हों वो पार्टी कभी हार ही नहीं सकती। हमें अपने भारत देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की ईमानदारी व भाजपा कार्यकर्ताओं की लगन व मेहनत से बाकी दल हाशिए पर चले गए हैं। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार हावी था। बैठक समाप्त के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा नागरिकता कानून का विरोध करने वाले विपक्षी नेताओं के पास आज कोई मुद्दा नहीं है इसीलिए इसका विरोध कर रहे हैं। जबकि विपक्षियों के द्वारा अपने शासनकाल में भी इसे लेकर प्रयास प्रारंभ किया गया था. लेकिन जब मोदी सरकार ने इसे लाया तो इन नेता को वोट की चिंता होने लगी है. उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल लोगों को नागरिकता देने के लिए लाया गया है न की छीनने के लिए। भारत के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों का सीएए से कोई अहित नहीं होगा। बिल में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि भारत के लोगों की नागरिकता छीना जायेगा। यह बिल पड़ोसी राष्ट्रों से आए नागरिकों के लिए है। इस बिल में उन नागरिकों को नागरिकता दी जाएगी जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हुए। विपक्ष के नेतागण नागरिकता संशोधन बिल के विरुद्ध अफवाह फैला कर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा करने में लगे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी जाति धर्म का हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले जेल जाएंगे। दिल्ली विधानसभा की करारी हार पर बोले चुनावों में हार जीत का चक्र है। इस बात को लेकर मंथन किया जा रहा है जो भी खामियां मिलेगी उनको दूर किया जायेगा। भाजपा हारी नही है पहले से वोट प्रतिशत बेहतर है। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकमल सिंह यादव ने किया। इस मौके पर जिला युवा मोर्चा से रवि चौहान, अजय विंदू यादव, विकास यादव, दीपक यादव, आनन्द राठौर, अनिल राजपूत, लख्मी यादव, मनीष गुप्त सहित  दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।




इटावा ब्यूरो:- सुबोध पाठक