उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में जुटे है - संतोष गंगवार


उत्तर प्रदेश(बरेली):- केंद्रीय श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) संतोष गंगवार ने कहा कि भारत सरकार योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से प्रयासरत है। श्री गंगवार बहरोली में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के जीर्णोद्धार और पंचायत घर- पुस्तकालय के उद्घाटन के बाद क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। कहा-विधायक डा० डीसी वर्मा और सभी जुझारू साथियों द्वारा दिए गए सुझावों-प्रस्तावों के अनुसार मीरगंज क्षेत्र के तेजी से विकास के सपने को अमली जामा पहनाने के लिए दशकों से रुके काम कराए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत सरकार विद्यालयों का शैक्षिक स्तर सुधारने के प्रति काफी गंभीर है। इसी उद्देश्य से 15 दिन के बाद किसी दिन वे इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में आएंगे। विधायक डा० वर्मा ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा में 250 से ज्यादा प्रश्न उठाए हैं। विकास संबंधी सुझाव-प्रस्ताव क्षेत्रवासियों से मांगे भी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान दुर्वेश कुमारी, संचालन मीरगंज विधानसभा प्रभारी भगवान सिंह ने किया। ब्लाक प्रमुख राजीव गुप्ता, बीडीओ मीरगंज, सीएचसी अधीक्षक डा० अमित कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण गंगवार, अशोक मोहन, राजीव गंगवार, शिशुपाल गंगवार, मीरगंज मंडल अध्यक्ष तेजपाल फौजी, सुबोध सिंह चौहान, ठा० संजीव सिंह समेत सैकड़ों भाजपाई, क्षेत्रवासी मौजूद रहे। विद्यालय के छात्राओं ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव