"तमन्ना थी, दुश्मन का सर मां भारती के कदमों में चढ़ाऊँ", दुश्मनो की गोली से हाथ गवा चुके वीर सुरेन्द्र की कसक


वीर सुरेन्द्र हुए भावुक, मॉ के गले से चिपट रोये 


इटावा:- जसवंतनगर, उस रणवांकुरे के दिल मे हूक आज भी रह रहकर उठती है कि वह दुश्मन का सर कलम कर भारत माँ के चरणों मे क्यूं नही चढ़ा पाया। वह अपना स्वयम का हाथ गंवाकर ही क्यूं रह गया? दुश्मन के सीने में गोली उतार लेता, फिर भले ही वह स्वयम शहीद हो जाता।


वतन की रक्षा के लिये सीमा पर तैनात एक जाबांज सिपाही का यह कहते कहते आज भी गला रुंध जाता है।


अपना दायां हाथ दुश्मनो की गोलाबारी मे गवाने के बाद अस्पताल मे पांच महीने तक जिदंगी मौत से जूझता यह वीर सैनिक जूझता  रहा था, लेकिन उसने इस  की सूचना  अपने घर  को नहीदी थी।


मंगलवार को जब इस वीर सेवानिवृत सैनिक सुरेन्द्र सिंह का संम्मान समारोह आयोजित हुआ, तो वह अपने मन की कसक बताते बताते आंखों में आंसू भर लिया और बोला कि तमन्ना दिल मे  ही रह गयी की दुश्मन को गोली नही मार पाया। 


उसके मुंह से यह सुनकर समारोह मे मौजूद लोग भी भावुक हो गये।  लोगों ने गुंजाये... "भारत माता की जय!"... बीर सुरेन्द्र जिंदाबाद !" 


बताते चले कि जसवंतनगर विकास खंण्ड के सरायभूपत गांव के रहने वाले वीर सुरेन्द्र सिंह सीमा सुरक्षा बल मे सिपाही थे। 


अपनी वीरता का परिचय उन्होंने 28 जनवरी ,1993 मे कश्तीगढ इलाके मे गश्त के दौरान दियाथा।पाक दुश्मनो ने उनकी टीम पर गोलाबारी से हमला कर दिया था। वीर सुरेन्द्र सिंह अपना दायां हाथ गंवा देने के बाद भी दुश्मनो पर घायल हाथों से गोलीबारी करता डटा रहा। 


सुरेन्द्र पाल सिंह पांच महीने तक अस्पताल मे जिंदगी मौत से जूझता रहे।  उन्होने घटना की सूचना घर भी नही भेजी। 


सरायभूपत मे स्व0 चौधरी निवाजी लाल जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित संम्मान समारोह मे वीर सुरेन्द्र सिंह का फूलमालाओ के साथ जोशीला अभिनंदन किया गया।


राष्ट्रपति द्वारा सुरेन्द्र पाल सिंह को 1994 मे वीरता पदक मिल चुका है। संम्मान समारोह मे कवि रौनक इटावी ने काव्य पाठ करते हुये कहा कि 'दिलवाले तो अक्सर ऐसा करते है, आंख मिचौली मौत से खेला करते है,सरहद पर कुर्बानी देने वाले तो, सर मॉ वाप का ऊंचा करते है।" यह सुनते  वीर सुरेन्द्र अपनी मॉ के गले से लग फ़ूट फूटकर  रोने लगा।


कवि लूटरी सिंह लठठ टूडला, अवनीश त्रिपाटी इटावा ने भीकाव्य पाठ किया। अखिलेश जादूगर ने जमकर जादू के जलवे विखेरे। समारोह मे तहसीलदार रामानुज, नायव तहसीलदार अविनाश चौधरी, जिलाध्यक्ष काग्रेस मलखान सिंह यादव, मान सिंह, विमलेश, जगदीश बाबू, बलवीर सिंह, धनपाल सिंह, गुरूप्रसाद, हीरालाल ,पूर्व ब्लाक प्रमुख अनवर सिंह, भारतीय पूर्व सैनिक लीग इटावा के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, महामंत्री कृपाल सिंह, गजेन्द्र पाल सिंह, अशोक यादव, अजय यादव टूण्डला सहित सैकडो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।





विशेष संवाददाता:- सुबोध पाठक