रायबरेली: हाईवे किनारे मिला अधेड़ का जला शव, हत्या का संदेह


रायबरेली:- जनपद रायबरेली में लालगंज क्षेत्र के पूरे बंधन सिंह मजरे मीठापुर गांव में एक व्यक्ति का जली अवस्था में शव झाडि़यों में पड़ा मिला। मौके पर मौजूद लोग उसकी हत्या कर शव वहां फेकने का अंदेशा जता रहे थे। उल्लेखनीय है कि लालगंज-फतेहपुर मुख्यमार्ग पर उक्त गांव के सामने झाडि़यों में शनिवार की दोपहर अज्ञात वृद्ध का शव जली अवस्था में पड़ा मिला। उसने दोनो पैरो में प्लास्टिक चप्पले पहन रखी थी वहीं उसके पैरों के निकले हिस्से में पैजमिया पहन रखी थी। वहीं पर माचिस व टूटा चश्मा भी पड़ा था। कुछ दूर पर शराब की खाली शीशी व पानी के पाउच खाली पड़े थे। जिस जगह पर शव पड़ा था वहां पर कुछ हिस्से की घास भी जली थीं दोपहर में ग्रामीण बाग की तरफ गए तो उनकी नजर झाडि़यों मे ं पडे़ शव पर पड़ी तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। क्षेत्र.ाधिकारी इंद्रपाल सिंह व कोतवाल विनोद सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय भी पहुंच गए। लगभग दो घंटे बाद फारेंसिक टीम प्रभारी प्रतिभा त्रिपाठी भी अपने सहयोगिया्रें के साथ मौके पर पहुंची और वहां से नमूने एकत्र किया। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने कहा कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के विषय में कुछ कहा जा सकता है।





रायबरेली ब्यूरो:- अभिषेक बाजपेई