लेखिका निक्की शर्मा रश्मि को मिला ऑर्थर ऑफ ईयर रनर अप का अवार्ड


उत्तर प्रदेश(बरेली):- देश मे लेखको के लिए एक जाना पहचाना नाम है स्टोरी मिरर मुंबई। स्टोरी मिरर देश के लेखको को निरंतर लेखन के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित करते रहते हैं। गत दिवस स्टोरी मिरर मुंबई ने अखिल भारतीय स्तर पर आर्थर आफ ईयर 2019 का ऑन लाइन वोटिंग के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुंबई की प्रख्यात साहित्यकार, लेखक निक्की शर्मा रश्मि को सेकेंड रनर अप अवार्ड मिला है। स्टोरी मिरर मुंबई के संस्थापक सीईओ बिबहु दत्त राउट के हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र  व ट्रॉफी भेट की गई है। मूलतः भागलपुर सबौर (बिहार) की निक्की शर्मा उर्फ रश्मि आजकल मुम्बई में रह कर साहित्य के क्षेत्र में जुड़ी हुयी है और परिवार को समय देने के साथ -साथ अपने लेखन कार्य को भी आगे बढ़ा रही हैं। बहुत कम समय में इन्होंने साहित्य जगत में अपनी विशेष पहचान बना ली हैं। लेखिका निक्की शर्मा उर्फ रश्मि ने इस सफलता का सारा श्रेय अपने कौंसिल के परिवार वालों और उन्हें इस सफलता तक पहुंचाने वाले सभी साहित्यकारों व शुभचिंतकों को दिया है। ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बहुत बड़ा तोहफा है यह सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं था। मैं हृदयतल से उन सभी साहित्यकारों, शुभचिंतकों को व परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने आज मुझे इतनी बड़ी खुशी प्रदान की है। निक्की शर्मा रश्मि को इससे पहले भी तीस दिन लगातार लेखन के लिए भी ट्रॉफी मिल चुकी है।


साहित्यिक उपलब्धियां
वाजा इंडिया सम्मान 2019 महाराष्ट्र, आर्थर ओफ द वीक स्टोरी मिरर, आर्थर ओफ द ईयर सेंकेड रनर अप, राष्ट्रीय गौरव सम्मान, मधुशाला काव्य गौरव सम्मान, काव्य रंगोली मातृत्व ममता सम्मान,नदी चैत्नय हिंद धन्य सम्मान, सिद्धि श्रेष्ठ सम्मान, हिंदी साहित्य सम्मान, साहित्यिक प्रसुन सम्मान, वाणी सुत सम्मान, जय हिंदी जय हिंद सम्मान, साहित्य सितारे सम्मान, अग्रसर साहित्य सम्मान, साहित्य एकलव्य सम्मान आदि बहुत सारे सम्मान इन्हें मिल चुके हैं और जून में इन्हें "राष्ट्रीय गौरव सम्मान" भी मिलने वाला है। निक्की शर्मा रश्मि को इस अवार्ड के लिए देश के हर कोने से लेखक व साहित्यकार शुभकामनाये दे रहे है।।



बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव