कंकड़ पत्थर धूल नही यह अपनी धरती माता है - संजय जी


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शाखा संगम कार्यक्रम सम्पन्न


उत्तर प्रदेश(इटावा):- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शाखा संगम कार्यक्रम में हिन्दू छात्रावास, रामलीला मैदान में विधिविधान पुर्वक 105 शाखाओं के साथ एवं विभिन्न जगहों से आये 4300 स्वयंसेवको की उपस्थिति में प्रशिक्षण के साथ शुरू हुआ। संघ के इस शाखा कार्यक्रम में मंच के किनारे जमीन पर विभिन्न रंगों से सजाये गये भारत माता के नक्शे के साथ ही डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के साथ भारत माता व माधवसदाशिवराम के चित्र भी लगे थे साथ ही मंच पर प्रस्तावित राम मंदिर के चित्र के साथ ही भगवा घ्वज पताका भी लहरा रही थी। वहीं किनारे से जैन धर्म की ध्वज पताका भी साथ ही फहरा रही थी , जिसमे लाल रंग अहिंसा व्यसन मुक्ति,पीला रंग शाकाहार, सफेद रंग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हरा रंग स्वच्छता व नीला रंग पदयात्रा का संदेश दे रहा था।


एक बेहद ही सादा समारोह में रामलीला रोड स्थित विशाल मैदान में आयोजित शाखा संगम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे जैन ऋषि श्री 1008 विराग सागर जी महाराज ने ॐ शब्द का उच्चारण कर सभी स्वयंसेवकों को सामूहिक रूप से हाथ ऊपर कर गौ मांस से दूरी बनाने की व गौ वंश को कसाइयों के हाथ न बेचने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने विशेष सम्बोधन में  कहा कि, प्राचीन काल से हमारी धरती को अनेक ऋषि मुनियों ने अपनी कठिन तपस्या व संस्कारो से सींचा है, यदि इस देश मे यही हाल रहा तो एक दिन हमारी गाय इतिहास में एक उदाहरण मात्र बन कर ही रह जाएगी। हमारा देश चमड़े के निर्यात के नाम से जाना जा रहा है। क्यों कि, देश मे आज 4000 से अधिक वध शालायें चल रही है और अवैध वधशालाओं की कोई संख्या ही नही है। में आज आप सभी से ये प्रण लेना चाहता हूं कि, हम सब मिलकर गौवध और कत्लखानों को बंद करने के लिऐ मिलकर आवाज उठाएं। जब हम सब चमड़ा पहनना बन्द कर देंगे तभी देश मे चल रहे ये कत्लखाने भी बन्द होंगे।


कार्यक्रम में आरएसएस के प्रान्त प्रचारक संजय जी ने कहा कि,शाखा का मुख्य उद्देश्य संस्कारित नागरिकों का निर्माण करना है। उन्होंने काफी जोर देकर यह भी कहा कि, ग्राम और राम एक है यदि देश मे ग्राम नही रहे तो फिर राम भी नही रहेंगे इसीलिये संघ ने देश भर में अब तक लगभग 6000 गावो को गोद लिया है जिसमे हमे गांव गांव से व्यसन नशा मुक्त करना होगा। मेरा गांव मेरा तीर्थ की भावना लेकर हमे यह धारणा भी बनानी होगी की कैसे गांव की संस्कृति को बचाया जाये। गांव गांव में गौ आधारित खेती को बढ़ावा देना होगा। हमे गाय को आदर्श मानकर गाय का सम्मान करना होगा। पर्यावरण ,जल संरक्षण, वृक्षारोपण व प्लास्टिक को हटाना ये भी हमारे मुख्य उद्देश्यों में शामिल है। इसी क्रम में हमने बुंदेलखंड में लगभग दो लाख पेड़ भी रोपित किये है। 


हमारे जनपद में आज की यह शाखा केवल मात्र एक खेल कूद की कवायद नही है बल्कि खेलते खेलते ही हमारे अंदर मेल जोल का भाव भी उतपन्न होता है। खेल में ही जब हम कबड्डी खेलते है तो एक दूसरे का पांव भी पकड़ते है जिसमे हम खेल में आपस मे हम जाति पात का भाव भी भूल जाते है। इन सब गतिविधियों में हम समाज के विभिन्न लोगो को एक साथ जोड़ने का कार्य भी करते है।


हम संघ के कार्यक्रमो के द्वारा विभिन्न दृष्टिकोण व विचारों में जन्मे सब लोगो को मन से जोड़ने का कार्य करते है, व हम सभी मे ये गुण भी विकसित करते है कि, वे भविष्य में नेतृत्व कर सकें हम उन्हें शक्तिशाली व स्वस्थ भी बनाते है। क्यों कि इस धरती पर समाज व राष्ट्र एवं अपनी संस्कृति के प्रति हमारा एक मूल कर्तव्य भी है। मेरा मानना है कि, कंकड़ पत्थर धूल नही यह अपनी घरती माता है। यह हमारी एक छोटी सी प्रयोगशाला है। क्यों कि,ज्ञान के पीछे एक साधना भी निहित होती है, अतः हमारे अंदर जब तक देश सेवा, समाज सेवा की दूर दृष्टि उतपन्न नही होगी तब तक हम समझदार भी नही हो सकते है। शाखा का मुख्य उद्देश्य संस्कारित नागरिकों का निर्माण करना भी है।


हमारा एक मुख्य उद्देश्य समाज मे बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करना भी है। क्यों कि जो व्यक्ति व्यवस्था चला रहा है वह भी यदि संस्कारित है सामाजिक है तो ही वह व्यवस्था बना सकता है अब सामाजिक समरसता के प्रयास में हम सभी जातियों में भेद भाव दूर करने का भी प्रयास कर रहे है।


अब भारत माता की जय जब तक पूरा विश्व नही करेगा तभी हम अपने आप को सफल नही मानेंगे। लेकिन इसके लिये हमें संस्कारित व राष्ट्र भक्त भी होना होगा।


नगर प्रचारक रामू जी ने संघ गीत उठो जवानों हम भारत के स्वाभिमान सरताज है, गाया।
मुख्य शारीरिक प्रशिक्षक मनीष जी ने सभी स्वयं सेवको को शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण के लिये निर्देशित किया। तत्पश्चात कार्यक्रम के अंत मे प्रत्येक शाखा में लगे संघ ध्वज को सभी शाखाओं के प्रमुख कार्यकर्ता द्वारा ससम्मान उतारा गया।


कार्यक्रम में विभाग प्रचारक मधुराम जी, विभाग प्रचार प्रमुख राम प्रकाश पोरवाल ,जिला प्रचारक विनय जी,जिला कार्यवाहक दशरथ सिंह औरैया जिला प्रचारक पीयूष जी,स्वयंसेवक विनय चौबे,पवन तिवारी, अंशुमान बाजपेई ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित समस्त भाजपा जिला कार्यकारिणी व सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मुख्य शारीरिक प्रशिक्षक मनीष जी ने किया। 


कानपुर मण्डल ब्यूरो:- डॉ आशीष त्रिपाठी