कांग्रेस पार्टी में सदस्यता के बाद, हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम, जाने क्या बोले प्रांतीय नेता


कांग्रेस के प्रांतीय नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किया कार्यक्रम में शिरकत। 


C.A.A.पर बोले प्रांतीय नेता देश के लिए काला कानून है। 


बांदा:- जनपद बांदा में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की कमेटी के सदस्यता अभियान के उपरांत..आज कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन रहा है.. जहां कांग्रेश के प्रांतीय नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के द्वारा कार्यक्रम में पहुंच कर के कांग्रेस पार्टी के चौमुखी विकास और मजबूत करने के लिए लोगों से अवाहन किया है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वा महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तथा अन्य कांग्रेसी जन जिला कांग्रेस कार्यालय में मौजूद रहे।


बांदा में कांग्रेसियों के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर आज लिए हुए सदस्यता पर..लोगों को शपथ दिलाई गई है। वही कांग्रेस के प्रांतीय नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा कार्यक्रम में पहुंचकर के कांग्रेस की सोच और समझ पर कार्य करने का निर्देश दिया है। प्रांतीय नेता ने बताया है..कि कांग्रेस पार्टी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती..कांग्रेश सांप्रदायिकता को बढ़ावा नहीं देती.. जैसा कि वर्तमान में हो रहा है। और भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए सीएए पर कहा कि जब-जब देश पर काला कानून बनाया जाता है। तो उसका विरोध प्रदर्शन संवैधानिक दायरे में रहकर के लोग करते हैं। और हम ऐसे लोगों के साथ में है.. जो संविधान के दायरे में रह कर के इस कानून का विरोध करते हैं।वर्तमान भाजपा की सरकार में जो बजट अभी पेश किया गया है। अर्थव्यवस्था को तहस-नहस करने वाला है। हमारे भारत की अर्थव्यवस्था पहले से ही खराब चली आ रही है। और इस बजट के वजह से और खराब हो जाएगी.. वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए इस सरकार पर किसान.. व्यापारी.. छात्र..सभी लोग परेशान हैं। लेकिन कोई सहारा सहयोग में नहीं हो पा रहा है।


बांदा ब्यूरो:- साकेत अवस्थी