बरेली: शादी से किया इंकार तो प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, किया हंगामा


बरेली:- जनपद बरेली में दो साल से अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देना एक युवक को महंगा पढ़ गया। प्रेमिका मंगलवार को प्रेमी के घर पहुंच गयी और जमकर हंगामा किया। शादी के लिये दबाव बनाने लगी। यह देखकर प्रेमी तो रफूचक्कर हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती के अनुसार उसका गांव के ही युवक काशिम पुत्र यूसुफ खां उम्र 24 से पिछले दो वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दो साल की प्रेम मुलाकातों के दौरान लड़की ने लड़के पर पूरा भरोसा किया। वादा यह था कि अब वे दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन अचानक से लड़के ने लड़की से मुंह मोड़ लिया। शादी से मुकरने से लड़की परेशान हो उठी। फिर उसने लोकलाज का डर त्याग कर अपने तथाकथित ससुराल पहुंचने का निश्चय किया ताकि घरवालों को सब कुछ बता सके। प्रेमी अपने परिजनों से अपने प्रेम प्रसंग की बात नही बतायी। इसी से नाराज प्रेमिका गांव के प्रेमी के घर पहुंच गई। यह देखकर प्रेमी के परिजनों ने घर का दरवाजा अंदर से बन्द कर लिया। फिर प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया की मामला मेरे संज्ञान में नही है लेकिन चौकी प्रभारी नरगेश ने बताया  जानकारी मिली है कि क्षेत्र के एक गांव का मामला है। जांच की जा रही है।।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव