बरेली: पदयात्रा के दौरान निजोड़ा दे रही पर्यावरण का संदेश


उत्तर प्रदेश(बरेली):- असम की निजोड़ा फुकन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने देश भ्रमण पर पैदल ही निकल पड़ी है। वह शुक्रवार को 2000 किमी की पदयात्रा के बाद जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी मे पहुंची। 2250 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा कर निजोड़ा देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेंगी। उन्हें जगह-जगह पुलिस सुरक्षा भी मिल रही है। पदयात्रा के दौरान वह पर्यावरण सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र जनप्रतिनिधियों को सौंप रही है। कस्बे में मुख्य हाइवे पर पुलिस सुरक्षा के साथ हाथ में तिरंगा लिए निजोड़ा आगे बढ़ रही थी। उन्हें देखने के लिए लोग उत्सुक रहे। निजोड़ा ने ऑडिशन टाइम्स को बताया वह असम राज्य के सेराईदेया जनपद के बोगावेदा फुकन की बेटी है। अचानक उनके मन यह सवाल उठा कि देश में प्रदूषित वातावरण से जनहानि एवं कई बीमारियां फैल रही है। खगोलीय उपकरण भी सुरक्षित नहीं है। आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने एक दिसंबर से अपने निजी निवास से यह यात्रा आरंभ की है। प्रतिदिन 38 किमी पैदल चलकर आमलोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक बना रही है। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली की शोध विद्यार्थी भी है। उन्होंने राज्यों की ओर से दी जा रही पुलिस सुरक्षा की सराहना की। उनके साथ चल रहे असम के ही नवजोत शेकिया ने बताया कि उनकी पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता व सरकार को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना है। वे आज से आठ दिन की यात्रा के बाद नई दिल्ली पहुंच जाएंगे।।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव