बरेली: खेत में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष, मुकदमा दर्ज


उत्तर प्रदेश(बरेली):- जिले में प्रतिबंधित पशुओं के वध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को क्षेत्र के एक गांव में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले। पुलिस ने अवशेष को खेत में ही दफन करा दिया। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी गोविन्द देव ने थाने में दी तहरीर के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने खेत पर पहुंचा तभी अचानक कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से घबराकर उन्होंने चीखने चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे गांव के लोग लाठी डण्डे लेकर पहुंचे और गोविन्द राम को कुत्तों से बचाया। कुत्तों को भगाने के बाद खेत मालिक ने खेत मे देखा कि खेत मे प्रतिबंधित पशु के अवशेष हड्डी, मांस व सफेद खाल पड़ी थी। इसी मांस को कुत्ते खा रहे थे। खेत में खेत मालिक को देखकर मांस खा रहे कुत्तों ने उन पर जानलेवा हमला किया। गनीमत रही कि खेत मालिक के चीखने पर ग्रामीणों ने कुत्तों के हमले से बचाया। बरना बड़ा हादसा हो सकता था। खेत मालिक ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ खेत मे प्रतिबंधित पशु काटने व मौके पर अवशेष फेकने की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पशु काटकर अवशेष फेकने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।।


खेत मालिक की शिकायत पर खेत मे प्रतिबंधित पशु के अवशेष फेकने का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।
राजकुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक(थाना शीशगढ़)


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव