बरेली/मीरगंज:- राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के समापन दिवस पर सर्वप्रथम स्वयसेविओं के द्वारा सरस्वती वंदना की गई उसके बाद लक्ष्य गीत का उद्बोधन किया गया तत्पश्चात पर्यावरण शुद्धीकरण हेतु पीपल के वृक्ष के नीचे हवन किया गया और यह स्वयंसेविओं सहित सभी उपस्थित जनों ने शपथ ली कि हम सब पर्यावरण का संरक्षण करेंगे एवं लोगों को इसके लिए जागरूक करेंगे इसके बाद स्वयंसेवीओ ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी स्नेह कुमार कुशवाहा ने सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वयंसेविओ ने गरीबों की सेवा के लिए अभियान, भारत स्वच्छ अभियान, मिशन इंद्रधनुष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कोरोना वायरस के संक्रमण से जागरूकता, पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम हेतु और मतदाता जागरूकता हेतु अभियान चलाएं उन्होंने बताया की स्वयंसेविओ ने जो कपड़े एकत्रित किए हैं और जो धनराशि एकत्रित की है उनका उपयोग स्वयंसेविओ के द्वारा गरीबों को चिन्हित करने के बाद उन तक पहुंचाया जाएगा ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके।ये शिविर समाप्त हुआ है पर ये अभियान अनवरत रूप से चलते रहेंगे। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार गंगवार ने स्वयंसेविओ के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और यह कहा वास्तव में मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कहा हमें एक नेक इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए। इस अवसर पर अरविंद उपाध्याय श्री कृष्ण यादव अरविंद तिवारी सर्वेश शाक्य हिमांशु प्रसाद थानेश्वर शांख्यधर मनोज पाराशरी मनोज वर्मा अमृता आर्य राम अवतार सिंह हेमन्त सिंह राजवीर सिंह नेमचंद मौर्य भानु प्रताप यादव लोकेश आदि सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। स्वयंसेविओं में प्रिया रबाब फातिमा वैशाली रीता सोनाली अंशु कुमारी गौरव पवन क्षितिज आकाश कीर्ति शरण विकास सूरजपाल सत्येंद्र पंकज आदि की प्रमुख भूमिका रही।
रिपोर्टर:- स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा