बरेली: धूमधाम से निकली शिव परिवार की शोभायात्रा


उत्तर प्रदेश(बरेली):- मुड़िया अहमदनगर में संतोषी माता मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय मेले का शनिवार को समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन भगवान शिव परिवार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो मंदिर से मुख्य मार्ग पर व हाईवे से होते हुए संतोषी माता मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मुड़िया अहमदनगर के कई मुस्लिम परिवारों ने भी पुष्प वर्षा की। इससे पहले वृंदावन से आए कलाकारों ने लीला का मंचन किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान व मेला कमेटी अध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल, विश्व हिन्दू महासंघ के तहसील अध्यक्ष सचिन पटेल, सुनील पटेल, सतीश चंद्र शर्मा, अरविंद भदौरिया, रोहित दिवाकर, अजीत पटेल, गौरव पटेल, कदीर अहमद, बाबा पकौड़ी, बिलाल अंसारी आदि का सहयोग रहा।।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव