बरेली: बूढ़े बाप ने दिया जवान बेटे की अर्थी को कंधा, बीते एक साल में हुई तीन मौते


उत्तर प्रदेश(बरेली):- शीशगढ़-बहेड़ी मार्ग पर ग्राम सुल्तानपुर के निकट बोलेरो और ट्रैक्टर ट्राली की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें नगर पंचायत कर्मी के बेटे की मौत जबकि उसके चार साथी घायल हो गए। एक की घायल की हालत गंभीर है। हादसे में इस्लाम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अब्दुल सत्तार अपनी जवान वेटी के गम को भुला भी नही पाया था कि मौत जवान बेटे को भी लील गयी बेटे इस्लाम की मौत की खबर सुनकर पिता अब्दुल सत्तार बेसुध हो गया। जिस बेटे को पालकर बढ़ा किया था कि बेटा बुढ़ापे की लाठी बनेगा।लेकिन कुदरत को यह मंजूर नही था। एक वर्ष के अंतराल में अब्दुल सत्तार के घर में हुई तीन मौतों ने अब्दुल सत्तार की कमर तोड़ दी है। वर्ष 2019 मे ही अब्दुल सत्तार की पत्नी शहाना के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गयी थी। अब्दुल सत्तार को बड़ा सदमा पहुंचा था लेकिन गमों ने फिर भी अब्दुल सत्तार का पीछा नही छोड़ा। करीब 6 माह पूर्व अब्दुल सत्तार की 19 वर्ष की वेटी साइस्ता की शादी की तैयारी चल रही थी दहेज का सामान भी खरीद लिया गया था। घर में अचानक बिजली का करंट लगने से साइस्ता को मौत लील गयी। अब्दुल सत्तार को यह दूसरा बड़ा झटका लगा। अब्दुल सत्तार को गम ने जो जख्म दिये थे वह भरे भी नहीं थे। कि गत दिवस अब्दुल सत्तार के पुत्र मोहम्मद इस्लाम 20 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गयी। अपने बेटे की मौत की खबर सुनते ही अब्दुल सत्तार के पैरो तले की जमी खिसक गयी और बेसुध हो गया। मृत इस्लाम की शादी की तैयारियां चल रही थी। मोहम्मद इस्लाम शीशगढ़ मे बैटरी का कारोवार करता था। मोहम्मद इस्लाम अपनी चार पहिया गाड़ी  मिस्त्री के पास पहुंचाकर बहेड़ी से शीशगढ़ घर बापस आ रहा था। बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़ा था इसी बीच बुलेरो सवार चारो युवक आ गये। मोहम्मद इस्लाम को भी अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया कुछ ही दूर चलने के बाद एक ट्रैक्टर ट्राली से बुलेरो की जोरदार टक्कर लगने से मोहम्मद इस्लाम की जान चली गयी। जबकि इस हादसे में औसाफ, नोमानुलहक, अमान, अमन घायल हो गए। जिसमे अमन गम्भीर रूप से घायल है जिसको इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है।


बताया जाता है कि ट्रैक्टर की एक ही लाइट जल रही थी। जिस कारण हादसा हुआ। एक ही साल के अंदर अब्दुल सत्तार के घर में हुई तीन मौतों से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा पड़ा है। अब्दुल सत्तर नगर पंचायत शीशगढ़ में कर्मचारी है।।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव