बलिया: नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने चलाया जनसम्पर्क अभियान


बलिया:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में चलाया जा रहा है जनसंपर्क अभियान के द्वितीय चरण में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिकंदरपुर कस्बे में जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से मिस कॉल करवा कर प्रपत्र  भरवाया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि 1 फरवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले अभियान में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून से अवगत करा रहे हैं। यह कानून पीड़ितों को नागरिकता देने के लिए बना है। भारत में रह रहे अल्पसंख्यकों को इस कानून से कोई नुकसान नहीं है।हताश विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। इस दौरान  इस दौरान श्री राय ने ट्रिपल तलाक, राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और सी ए ए के बारे में विस्तृत चर्चा कर लोगों को मिस्ड कॉल करने का आवाहन किया।


जिला अध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में प्रत्येक बूथ पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला महामंत्री अंकुर उपाध्याय, स्वतंत्र देव सिंह, रोहित सिंह, भानु दुबे, अभिषेक सिंह, मनीष पांडे, राहुल राय, जितेंद्र गुप्ता, विजय कसेरा, अजीत सिंह, हीरा लाल वर्मा, सतीश चंद्र वर्मा,विशाल सोनी, जितेंद्र वर्मा, विशाल चौहान, अभिषेक वर्मा, नीरज, विपिन, सचिन गुप्ता उपस्थित रहे संचालन गजेंद्र सिंह ने किया



बलिया ब्यूरो:- राणा प्रताप सिंह