बलिया:अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह का एक वीडियो वायरल


बलिया:- उत्तर प्रदेश बलिया जनपद के कानून और संविधान की शपथ लेने वाले विधायक जी अधिकारियों पर धौंस जमाते और गाली देते नजर आरहे है| जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| विधायक जी वायरल वीडियो में बैरिया एसडीएम से बोल रहे है कि “कानून जो करता है करता ही है मै बिना कानून वाला भी काम करता हूँ” | क्या यही है योगी राज में राम राज जहाँ संविधान की शपथ लेने वाले सत्ता धारी पार्टी के विधायक ही संविधान और कानून को हाँथ में लेने की बात कहते है | जी हाँ अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है| वायरल वीडियो में भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह बैरिया के एसडीएम और तहसीलदार से बहस करते नजर आ रहे है | ऐसे में किसी मामले में कार्रवाई न होने पर नाराज भाजपा विधायक ने एसडीएम बैरिया को धमकाते हुए कहा कि अगर आप के अधिकार में कार्रवाई करना नही है तो कानून तो अपना काम करेगा ही पर मै बिना कानून वाला भी काम करता हूँ|  उत्तम प्रदेश में सर्वोत्तम कार्य का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार के सिपाही किस तरह अधिकारियों पर अपना रौब जमा रहे है ये वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है| अपने रुतबे की धौंस जमाते हुए विधायक जी अधिकारी को गाली तक देने लगते है| गनीमत रही की विधायक जी ने मार पीट नही की| पर ये कोई पहला वाकया नही जब भाजपा विधायक ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया हो| यही वजह है की कोई भी अधिकारी भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के विधान सभा क्षेत्र में जाना नही चाहता| हलाकि इस पुरे वायरल वीडियो में एसडीएम बैरिया ने भाजपा विधायक को उनकी हद में रहने की कई बार हिदायत भी दी| एसडीएम बैरिया ने भाजपा विधायक से साफ तौर पर कहा की शिकायत लिखित रूप से दीजिये| कानून को हाँथ में लेने की अनुमति आप को नहीं है| समाज सेवा सिर्फ आप ही नहीं करते, हम सभी करते है।


बलिया ब्यूरो: राणा प्रताप सिंह