रुड़की: चार घण्टे चला नगर निगम और वन विभाग का ऑपरेशन नीलगाय - जमा रही लोगों की भीड़


रुड़की:- सिविल लाइंस में एक नाले में गिरे निलगाय के बच्चे को नगर निगम और वन विभाग की टीम ने करीब चार घण्टे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर लग गयी।


रुड़की चंद्रशेखर चौक के नजदीक चाट बाजार स्थित एक नाले में सुबह करीब 11 बजे नील गाय का बच्चे को गिरा देखा। जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग व नगर निगम को दी जिसके वन विभाग व निगम के सफाई कर्मचारियों ने 4 घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद नील गाय के बच्चे को नाले से रस्सी बांधकर बाहर निकला। नाले से बाहर निकालने के बाद उसे पशु चिकित्सालय ले जाया गया। ठीक होते तक वन विभाग की देख-रेख में रखा गया है। उसके शरीर में काफी चोंटे आई है। इस दौरान वहाँ मोके पर सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।



उतराखंड ब्यूरो:- अंकित गुप्ता