रायबरेली: स्टाल लगाकर बेंचा प्याज, जाने कारण


रायबरेली:- लालगंज,रायबरेली। राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर के अंदर स्टाल लगाकर 60 रूपये किलो प्याज बिकवाया गया। बाजार से सस्ता प्याज पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लगभग एक कुंतल प्याज सस्ते दामों पर मंडी प्रशासन ने बिकवाय। मंडी समिति के लिपिक प्रेम बाबू सचान ने बताया कि शासन के निर्देश पर सस्ते प्याज का स्टाल लगवाया जा रहा है। बैनर लगाने के साथ ही थोक दुकान के बाहर स्टाल लगवाया गया जिसमें साठ रूपये किलो प्याज बेंचा गया। जबकि बाहर बाजार में यही प्याज सौ रूपये किलो तक बिका है। व्यापारियों ने बताया कि लगातार प्याज के दामों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। प्रतिदिन प्याज के दाम बढ़ रहे हैं जिसके चलते बाजार में इसके दामों में अभी गिरावट होती नही दिख रही।












रायबरेली ब्यूरो:- अभिषेक बाजपेई