रायबरेली: मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना कैम्प में बढ़-चढ़कर लोगों ने लिया भाग


रायबरेली:- मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के प्रकरणों के निस्तारण हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों व इस योजना से सम्बन्धित जनों ने जानकारी लेने के साथ ही लम्बित प्रकरणों के निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से बातचीत भी की। कैम्प में जनपद के सभी दावाकताओं द्वारा अपनी-अपनी समस्या रखी गयी। समस्याओं का बीमा कम्पनी एवं जिला प्रशासन द्वारा निस्तारण भी किया गया। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के लाभ के लिए आमजन की समस्याओं के निस्तारण के साथ ही उनको इस योजना की जानकारी ली दें। 


इस मौके पर आशीष श्रीवास्तव, रामेन्द्र मिश्रा, संतोष पाण्डे, भानु प्रिया, डॉ0 अस्थाना आदि लोग उपस्थित थे।



रायबरेली ब्यूरो:- अभिषेक बाजपेई