रायबरेली: मांगों के पूरा न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए लेखपाल


रायबरेली:- लालगंज,रायबरेली। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित चल रहे लेखपाल अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। लेखपालों ने मांगे पूरी होने तक हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। तहसील परिसर में हड़ताल पर बैठे लेखपाल संघ के मंत्री मो. अमीन ने कहा कि लम्बे समय से लेखपाल अपनी मांगों को लेकर आंदोलित चल रहे हैं लेकिन सरकार इस ओर कतई ध्यान नही दे रही।5 नवंबर से वह सब अतिरिक्त क्षेत्रों का प्रभार छोंड़ चुके हैं। काश्तकार से लेकर अधिकारी तक परेशान हैं लेकिन फिर भी सरकार का ध्यान लेखपालों की मांगो की तरफ नही है। जिसके चलते प्रदेश संगठन के आवाहन पर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती हड़ताल चलती रहेगी। यहां के बाद जिले स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा। यदि तब भी मांगे न मानी गई तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर धर्मराज सिंह, प्रियम पांडेय, अमृतांजलि, चौधी, आनंद, मनीष आदि लेखपाल मौजूद रहे।



रायबरेली ब्यूरो:- अभिषेक बाजपेई