कोरिया: महिला हेल्प डेस्क की हुई स्थापना, गुड टच बैड टच की जानकारी दी


कोरिया:- आज के दौर में महिलाओं एवं युवतियों के प्रति छेड़छाड़ की वारदातें बढ़ते जा रही है उस पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार के नियमतः कोरिया जिले के चिरमिरी थाना में भी महिला हेल्प डेक्स की स्थापना कर जागरूकता अभियान चलाया गया।


नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी में 40 वार्डों में महिला अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिसमें थाना में एक अलग से संवेदनशील कक्ष का भी निर्माण किया गया है। इसी कड़ी में स्कूली छात्राओं को भी गुड टच बैड टच की जानकारी से अवगत कराया गया। ऐसी वारदातें जो अक्सर महिलाएं पुलिस को बता नहीं सकती तो इस प्रकार की महिला अधिकारी अपने अपने वार्ड में डोर टू डोर जाकर इस प्रकार की क्रियाकलापों को अवगत कराएंगे। जिससे वार्ड में रहने वाले महिलाओं को एवं बच्चियों को इस प्रकार की परेशानियों से जूझना ना पड़े। वहीं घरेलू महिलाएं अगर घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं। तो भी हमारे वार्ड के महिला अधिकारी को वह बिना एफ आई आर दर्ज कराएं इसकी शिकायत कर सकती हैं। साथ ही जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा उस पर रोक लगाया जाएगा।




छत्तीसगढ़ ब्यूरो:- संजय गुप्ता