कलियर दरगाह: तो क्या कुछ कर्मचारियों के वेतन में हो जाएगी वृद्धि - अन्य का क्या….


पिरान कलियर:- दरगाह कार्यालय में तैनात कर्मचारियों का एक दिलचस्प मामला सामने आया है जिसमे चन्द कर्मचारी अपने वेतन वृद्धि को लेकर अधिकारियों को गुमराह कर नियमो के विरुद्ध गुपचुप तरीके से अपना मान देय बढ़वाने के लिए सांठगांठ कर रहे है।जिसमे एक फाइल तैयार कर अनुमोदन के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही हैं।दिलचस्प बात ये है इस पूरे कार्य को लेकर जो फील्डिंग बिछाई गयी है वो किसी भी रूप में फिट नही बैठ रही है।


जानकारी के अनुसार दरगाह कार्यालय में करीब 100 कर्मचारी तैनात हैं,जिसमे आधा दर्जन सुपरवाइजर ओर अन्य सफाई कर्मचारियों सहित चौरानवे कर्मचारी कार्य करते हैं,जिनको वक़्फ़ बोर्ड के द्वारा वेतन मिलता हैं।लेकिन दरगाह कार्यालय में तैनात सुपरवाइजरों का एक दिलचस्प मामला सामने आया हैं जिसमे सुपरवाइजरों ने एक दो कर्मचारियों का नाम फाइल में शामिल कर अपने वेतन वृद्धि की एक फाइल चलाई गयी है। जिसमे उन्होंने अपने वेतन में बढ़ोतरी करने की मांग की हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यालय के एक अधिकारी द्वारा सहमति भी बना दी है।और उच्चाधिकारियों से इस काम को अंजाम दिलवाए जाने का मामला दरगाह सम्बंधित एक अधिकारी ने लिया है। ये भी माना जा रहा है कि रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने हाल फिलहाल में ही चार्ज लिया है उनको इस बारे में अभी जानकारी नही हैं।बरहाल दरगाह से जुड़े अधिकारियों के लिए ये शुभ संकेत नही है क्योंकि पूर्व में तमाम कर्मचारियों का वेतनवृद्धि एक बार पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी व एक बार मान्य कोर्ट के आदेश पर बढ़ाया गया था। जिसमे कोई भेदभाव नही किया गया था लेकिन इस बार कुछ कर्मचारियों ने अपनी जेबें भरने के लिए जो मंसूबा बनाया है वो किसी के गले नही उतर रहा है।दरगाह प्रबन्धक परवेज अलाम ने बताया हैं की सुपरवाइजरों ने वेतनवृद्धि को लेकर एक फाइल बनाई हैं जिसमे उन्होंने अपने वेतन में व्रद्धि करने की मांग की हैं।जिसको उच्चधिकारियों के पास भेजा जायगा।और अगर वेतनवृद्धि होगी तो नियम अनुसार सभी कर्मचारियों की जाएगी।पहले भी सभी कर्मचारियों के वेतनवृद्धि की गई थी।


उत्तराखंड ब्यूरो:- अंकित गुप्ता