इटावा: जवाहर लाल की स्मृतिसभा में शिवपाल समेत हजारों लोग शरीक


इटावा:- जसवंतनगर, प्रगति शील समाजवादी पार्टी के नेता राहुल गुप्ता के स्वर्गीय पिता स्वर्गीय जवाहर लाल गुप्ता की स्मृति में आयोजित शोक सभा एवम उठावनी कार्यक्रम में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुराज सिंह शाक्य समेत हजारों लोगों ने भाग लेकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के लिए धैर्यधारण की ईश्वर से प्रार्थना की।


जवाहरलाल का 6 दिसंबर को निधन हो गया था।वह जसवंतनगर के प्रमुख व्यवसायी होने के साथ साथ कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े थे। उनके दो  बेटों में  एक मुकुल गुप्ता मध्यप्रदेश शासन में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।


उनकी स्मृति में श्रीकृष्ण मैरिज होम में आयोजित स्मृति सभा मे दर्जनों लोगों ने उनके जीवन और उनकी सामाजिक सेवाओं पर प्रकाश डाला। इनमें प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद यादव, रघुराज सिंह शाक्य, वेदव्रत गुप्ता, खन्ना यादव, अजेंद्र सिंह गौर, राजेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, खन्ना यादव, हरिमोहन राजपूत, करण सिंह वर्मा, सत्यवती यादव, महावीर सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, विनय पांडेय प्रमुख थे।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक