छतीसगढ़: नगरीय निकाय चुनाव में निर्दलीय का दबदबा


छतीसगढ़:- छतीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत कोरिया जिले के पांचों  नगरीय निकाय के परिणाम अब आ चुके हैं वंही नगर निगम चिरमिरी में कांग्रेस की सरकार बनना तय हो गई है तथा नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत झगड़ाखांड, नगर पंचायत नई लेदरी, नगर पंचायत खोंगापानी में निर्दलीय के सहयोग से सरकार बनेगी।


नगरीय निकाय चुनाव में कोरिया जिले में सम्पन्न हुए पांच नगरीय  निकाय  चुनाव चुनाव सम्पन्न हुआ है। वंही  नगरनिगम चिरमिरी में 24 सीटों पर कांग्रेस, 13 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 03 अन्य के खाते में है।


वंही मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में 09 कांग्रेस, 05 भारतीय जनता पार्टी और 07अन्य के खाते में है और 01 गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के खाते है। नगर पंचायत झगड़ाखांड में 06 कांग्रेस, 06 भारतीय जनता पार्टी और 03अन्य के खाते में है। 


नगर पंचायत नईलेदरी 07 कांग्रेस, 07 भारतीय जनता पार्टी और 01 अन्य के खाते में है। नगर पंचायत खोंगापानी 06 कांग्रेस, 08 भारतीय जनता पार्टी और 01 अन्य के खाते में है। मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस को सरकार बनाने के तीन निर्दलीय जीते हुये पार्षदों का सहयोग लेना होगा। 


झगराखांड नगर पंचायत की  स्थिति रोमांचक बनी हुई है। जंहा 02 निर्दलीय पार्षद के समर्धन से बीजेपी या कांग्रेस सरकार बना सकती है। वही नगर पंचायत नईलेदरी में 01 निर्दलीय पार्षद के समर्धन से कांग्रेस या बीजेपी कोई भी सरकार बना सकती है। खोंगापानी में बीजेपी की सरकार बनाती नजर आ रही है।अब देखना यह होगा कि कौन सी पार्टी निर्दलीय पार्षदों को जोड़कर सरकार बनती है।


छत्तीसगढ़ ब्यूरो:- संजय गुप्ता