भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों पर होगी कार्रवाई - चौधरी भूपेंद्र सिंह


बरेली:- स्वच्छ भारत मिशन में हेराफेरी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को सजा जरूर मिलेगी। हमारी सरकार शौचालयों का सत्यापन करा रही है। सच सामने आ रहा है। बरेली समेत कई जिलों में गड़बड़ियां हुई हैं। यह बाते पंचायती राज विभाग मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह प्रेस बार्ता के दौरान कही। बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना में कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की भूमिका सही नहीं रही बरेली में भी आठ हजार शौचालयों की रकम लाभार्थियों को न मिलने की शिकायत आई है। दूसरे जिलों में भी इस तरह की शिकायतें हैं। जांच चल रही है। कई डीपीआरओ एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी के साथ ग्राम प्रधानों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। शौचालयों की रकम में गड़बड़ी करने बाले किसी भी अधिकारी कर्मचारी को नहीं छोड़ा जाएगा। चाहे वह रिटायर क्यों न हो गया। पंचायती राज विभाग मंत्री ने जिला पंचायत की प्रॉपर्टी को दबंगों से मुक्त कराने की बात भी कही।


शहीदों के गांव में बनाए जाएंगे ताेरण द्वार
उन्होंने कहा कि शहीदों के गांव में तोरण द्वार बनाए जाएंगे और शहीदों के परिवार को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों से शासन ने सूची मांगी है।


31 मार्च तक लिए जाएंगे परफॉर्मेंस ग्रांट के आवेदन
उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस ग्रांट वितरित करने के लिए 31 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद ऑडिट कराया जाएगा। मानकों को देखा जाएगा। अगर गांव मानक पर सही उतरेंगे तो उन्हें परफारमेंस ग्रांट दी जाएगी।।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव