भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा का हुआ ज़ोरदार स्वागत


बरेली/मीरगंज:- तहसील मीरगंज में जगह-जगह भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद 119 मीरगंज विधानसभा में प्रथम बार आगमन पर पवन शर्मा का तहसील मीरगंज मुख्यालय एवं नेशनल हाईवे माधोपुर माफी, टोल प्लाजा, धनेटा आदि कई जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा का  मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा और भाजपा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान आदि कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद नेशनल हाईवे पर माधोपुर माफी पर राज राजपूत, पूरन लाल कश्यप, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित सिंह, आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया इसके बाद भाजपाई उन्हें जुलूस की शक्ल में ब्लॉक मुख्यालय से पैदल चलकर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे वहां पर नगर पंचायत चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया  इसके बाद टोल प्लाजा व धनेटा फाटक पर भी पवन शर्मा का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद सभी भाजपाई  मीरगंज में आयोजित जिला अध्यक्ष  पवन शर्मा  सम्मान समारोह में भाग लेने मीरगंज  पहुंचे  मीरगंज पहुंचने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख राजीव गुप्ता, सभासद संजीव सिंह, सुधीर पोरवाल, ठाकुर अनूप सिंह, ठाकुर अंकित सिंह, डॉक्टर एम पी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना,चक्रवीर सिंह चौहान, सुचित अग्रवाल, व्यापारी नेता सचिन चौहान,अंकुर सिंह,  विक्की चौहान, शाही मण्डल अध्यक्ष शिवम शर्मा सुनील शर्मा, गौरव मिश्रा, मुनीश गंगवार ,सौरभ पाठक, दीपक गोयल, आशीष अग्रवाल, अतुल कठेरिया, विनीत शर्मा, के पी राणा, कैलाश शर्मा, महेंद्र मौर्य, नत्थू लाल गंगवार आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्टर:- स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा