बरेली: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का कस्वा पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत


बरेली:- फतेहगंज पश्चिमी, भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन शर्मा का मंगलवार को कस्वे में एवं तो प्लाजा पर भाजपा युवा मोर्चा ने भव्य स्वागत किया। उनके कस्वा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। यहां नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताया और मिशन 2019 के लिए लग जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने अफसरों से कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करना सीख लें। नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवन शर्मा को फूल मालाओं से लाद दिया। यहां कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की निष्ठा का वे दिल से सम्मान करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा एक मात्र लक्ष्य है मिशन 2022 में सभी कार्यकर्ताओं को लग जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा योगी और मोदी के कार्य को वे लोग गांव-गांव ले जाएं। अभिनंदन समारोह में क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा,चैयरमैन कृष्णपाल मौर्य, चक्रवीर सिंह चौहान, संजय चौहान, सभासद सुधीर पोरवाल, आशीष अग्रवाल, भद्रसेन गंगवार, दीपक गोयल, सुनील कुमार शर्मा, राजीव गुप्ता, प्रेमपाल गंगवार, केपी राना, कैलाश शर्मा, कन्हैयालाल, संदीप कुमार गुप्ता, ओमेंद्र चौहान, अमित साहू, राम सिंह गुर्जर, सौरभ पाठक, गौरव गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव