सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का नहीं हो रहा पालन


इटावा:- जसवंतनगर क्षेत्र के किसान बेखौफ होकर खेतों में कंपाइन मशीनों से धान की फसलों को कटवा रहे है और डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए खेतो में अवशेष व पराली जला रहे है और किसानो द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इस लापरवाही को नही रोका गया तो उसके दुषपरिणाम होगें तथा इसका जिम्म्ेदार जिला प्रशासन होगा।


बताते है कि क्षेत्र के ग्राम सिरहौल, जगौरा, कोकावली, जगसौरा, निलोई, मलाजनी, बलरई, राजपुर तमेरी, झीला, नगला रामसदुर, निजामपुर, बहोरीपुर, अंडावली, बिहारीपुरा, आदि दर्जनों ग्रामो में किसान धान की कटाई कंपाइन मशीनों से कटवा रहे है। जिसके चलते धान की फसल अवशेष खेतो में ही रह जाते है किसाना उनको जलाते है जिससे चारो ओर धुध कोहरा की तरह हो जाती है  जिससे बुजुर्गो को दिक्कतो का सामना करना पड रहा है। प्रशासन द्वारा इस पर पाबंदी लगी हुई हैं। इसके बाबजूद किसान बेधडक होकर कंपाइन मशीन से धान कटवा रहे है इस प्रकार यह स्थानीय प्रशासन के अनदेखी या फिर किसानों में जागरूकता की कमी से आदेशों की अवहेलना की जा रही है। बताते चले कि डीएम ने अधिकारियों से कहा है कि वो किसानों को इन आदेशों के बारे में जानकारी दें। साथ ही प्रदूषण से पर्यावरण व शरीर पर होने वाले नुकसान के बारे में उन्हें जागरूक करें। एसडीएम जसवंतनगर जयोत्सनाबधु ने कहा कि कपाइन मशीन से धान की कटाई करते हुये देखा जायेगा उसके खिलाफ कार्यबाही की जायेगी लेखपालो को इसके लिए निर्देश दिये गये है अपने अपने क्षेत्र में जाकर मौके पर सत्यापन करे। 



इटावा ब्यूरो:- सुबोध पाठक