शिवपाल सिंह यादव ने किया शोरूम का उद्घाटन


इटावा:- प्रगति शील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज यहां नगर में एक ज्वेलर्स के शोरूम के उद्घाटन करते कहा है कि अपने व्यापारियों का हितेषी बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी के राज्य में पूरे देश मे व्यापार चौपट हो गया है। देश की अर्थ व्यवस्था रसातल में जा रही है।


वह नगर में समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने खुले ओम राधिका ज्वेलर्स के शो रूम का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि देश मे बीजपी राज्य में साइबर कंपनियों को बढ़ावा दिया गया है, जिन्होंने आम दुकानदारों का व्यापार ठप्प कर दिया। नोटबन्दी ने उद्योग धंधों और रोजगार को ठप्प किया था, आज देश मे हजारों की संख्या में बाजारों में दुकानों में ताले पड़ गए हैं। 


उन्होंने कहा कि जसवंतनगर में अभी भी लोग दुकानों से खरीद फरोख्त करते है, उन्हें नेट से खरीद पर विश्वाश नही है। इसलिए आज हमारे निकटस्थ यतीन्द्र कुमार के निर्देशन में संजय पुरवार, उनके सुपुत्र सुमन्त और शोभित ने जो शो रूम खोला हैI वह लोगों के विश्वाश पर खरा उतरकर अवश्य सफल होगा। इससे पूर्व तालियों की गड़गड़ाहट के मध्य उन्होंने शो रोम का फीता काटा। वह दो घण्टे तक शो रूम पर बैठे और आगंतुकों का अभिवादन स्वीकार किया। उनका अभिनन्दन भी किया गया।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक