शाहजहाँपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 351 जोड़े, दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे


शाहजहाँपुर:- शाहजहाँपुर जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री समूहिक विवाह समारोह में जनपद के 351/हिन्दू मुस्लिम  जोड़े दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे इस विवाह कार्यक्रम में इस बार मुस्लिम समुदाय के लोगो ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इस बार 65 / मुस्लिम जोड़ो को भी निकाह की रस्म अदा कराई गई कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के सांसद अरुण कुमार सागर और इंद्र विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया इसके बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सानिध्य में सभी वर कन्याओं को शुभ आीर्वाद प्रदान करता हूं साथ ही सभी को सुख समृद्धि का वचन देता हूं और कामना करता हूं कि आप सभी हमेशा खुश रहें|साथ ही उन्होंने कहा कि एक बात याद रखना कि कोई भी वर वधू आपस में ना लड़ें और ना ही उनके विषय में शिकायत आनी चाहिए अगर किसी की कोई शिकायत मिलती है|तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


कार्यक्रम में सभी 351/ जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए श्री सागर ने कहा कि हमारे प्रदेश में मुखिया योगी आदित्यनाथ जी की इस योजना ने आज गरीब मा बाप के सर से एक बहुत बड़ा बोझ खत्म करने का कार्य किया है|  समाज में बेटियों को बोझ नही माना जायेगा आज जनपद की 351/ बेटिया मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से सुहागन बन चुकी है| हर बेटी को 51/ हज़ार की राशि के साथ चूल्हा बर्तन किट सहित अन्य घरेलू सामान भी दिया जा रहा है| इस योजना में किसी प्रकार का भेदभाव नही किया जा रहा है। और आने वाले समय मे इस प्रकार के कार्यक्रम तहसील स्तर पर कराने की भी तैयारी है।


रिपोर्टर:- उदित शर्मा