सवालाख दीपों से सजा माता का दरबार, गंगा में प्रवाहित किए गए दीप


रायबरेली/लालगंज:- गेंगासो गंगाघाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी उमेश जी महाराज ने सवा लाख दीपों को जलवाकर गंगा में प्रवाहित कराया। सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने भी वहां पर पूजन अर्चन किया। स्वामीजी ने माता संकटा परिसर में दीप जलवाकर ऊंनमः शिवाय व जय माता दी लिखवाया था। नावों से दीपकों को जलवाकर गंगा में प्रवाहित कराया गया। हवन पूजन के साथ गंगा आरती भी की गई।भारी संख्या में मौजूद लोगों ने भी हवन में आहुतियां डाली और माता संकटा समेत गंगा जी की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी उमेश महराज ने कहा कि विश्व की शांति एवं कल्यांण के साथ हीदेश की सुरक्षा के लिए वह यह पूजा कर रहे हैं।यह पूजा कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगी। इस मौके पर मनोज सिंह, पूर्व सभासद अतुल त्रिपाठी, रवी सिंह, यतीन सिंह चौहान, अमरेश पटेल, पिंटू पटेल आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर:- अभिषेक बाजपेयी