संविधान दिवस पर आंगनवाड़ी कर्मचारियों की रैली, डी एम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


मुज़फ्फरनगर:- मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की मौजूदगी में संविधान के प्रति विकास भवन में तैनात समस्त कर्मचारियों को दिलाई शपथ के पश्चात आंगनवाड़ी कर्मचारियों की रैली को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


आज पूरा भारत वर्ष संविधान दिवस मना रहा है,भारत में 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस मनाया जाता है, क्योंकि वर्ष 1949 में 26 नवम्बर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था जो 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत के संविधान का जनक कहा जाता है।इसी क्रम में आज मेरठ रॉड स्तिथ विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की मौजूदगी में विकास भवन में तैनात समस्त कर्मचारियों व सैकड़ो की तादात में महिला आंगनवाड़ी कर्मचारियों को संविधान के बारे में जानकारी देते हुए संविधान की शपथ दिलाई। संविधान के पश्चात जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने महिला आंगनवाड़ी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,यह रैली विकास भवन से शुरू होकर सदर तहसील से होते हुए वापस विकास भवन पर समाप्त हुई। इस रैली का मुख्य उददशेय लोगो को संविधान के प्रति जागरूक करना व महिला आंगनवाड़ी कत्रियो के द्वारा महिलाओ के हित मे सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देना था। इस दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने बताया कि आज संविधान दिवस है संविधान के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है और संविधान में हमारे क्या मूल अधिकार है इनके बारे में बताय गया है और साथ ही समस्त स्टाफ कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई है। शपथ के पश्चात महिला आंगनवाड़ियों की एक रैली निकाली गई है जो विकास भवन से शुरू होकर सदर तहसील से होते हुए वापस विकास भवन पर समाप्त हुई। इस रैली के दौरान लोगो को संविधान के प्रति जागरूक किया गया है और महिला आंगनवाड़ी की जो योजनाएं चलाई जा रही है उनके बारे में आमजन को बताया गया है।




मुज़फ्फरनगर ब्यूरो: डॉ0 कुमार पँवार