संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव


रायबरेली:- रायबरेली में एक पुराने घर के सामने बन रहे नए घर में बांस के सहारे युवक का फांसी पर लटकता शव मिला। कोई उसके द्वारा हत्या किए जाने की बात कहता रहा तो कोई दबी जबान हत्या कर शव लटकाने की बात कहते सुना गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के  कैली गांव का है। वहां का रहने वाला वीरू कुशवाहा अपने पुत्र सुनील कुशवाहा के साथ रहता है। सुशील के दो अन्य भाई सोनू व मोनू अपने पिता बदलू के साथ मुंबई में रहते हैं। जबकि तीसरा भाई रानू मध्य प्रदेश पुलिस में है।सुशील गांव में अपनी बाबा के साथ रहता था। वीरू कुशवाहा पुराने घर के सामने ही नया घर बनवा रहा है। बीती शाम सुनील घर से निकला था। लेकिन वापस लौट कर घर नहीं पहुंचा। सुबह परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उसका शव निर्माणाधीन मकान में बांस के सहारे रस्सी से लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लिया। कोतवाल ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।


रिपोर्टर:- अभिषेक बाजपेयी