सनसिटी विस्तार में जो हो रहा था उसे देख पुलिस को भी शर्म आ गई


बरेली:- सनसिटी विस्तार में व्हाट्सएप के जरिये सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। दिल्ली, बदायूं, शाहजहांपुर की महिलाओं के फोटो व्हाट्सएप पर दिखाने के बाद कस्टमर से उनके रेट तय किये जाते थे। इसके बाद उन्हें घर के अंदर ही बुलाया जाता था। दो मंजिला के मकान में बने कई कमरे जिस्म फरोशी के धंधे के लिये इस्तेमाल हो रहे थे।  इज्जतनगर पुलिस ने एएसपी के साथ घर के अंदर छापा मारकर छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा के साथ महिला पुलिस टीम ने मंगलवार रात को सनसिटी विस्तार में पार्क के पास बने एक घर में छापा मारा। पुलिस को देखकर एक युवक दीवार फांदकर भाग गया। पुलिस ने मौके से छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 45 वर्षीय एक महिला फरीदपुर की रहने वाली है। सिल्वर इस्टेट कॉलोनी के पास रहती है। दूसरी 32 साल की महिला जोगी नवादा की है।


तीसरी 21 वर्षीय युवती शाहजहांपुर में तारीन बहादुरगंज की रहने वाली है। चौथी 29 वर्ष की महिला पश्चिम बंगाल की है, लेकिन तुगलकाबाद दिल्ली में रहती है। पांचवी महिला 28 साल की है, वह भी तुगलकाबाद की है। छठी 44 साल की महिला बदायूं में सिविल लाइंस की बाबा कालोनी की रहने वाली है। सभी महिलाओं को इज्जतनगर थाने लाया गया। उनसे पूछताछ की गई। महिलाओं के पास से छह मोबाइल, छह पर्स, हजारों रुपये मिले हैं। उनके खिलाफ इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिलाओं को महिला थाना पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया।


घंटों की होती थी बुकिंगएक से तीन हजार तक लेते थे। महिलाओं की घंटों से लेकर पूरी रात तक की बुकिंग होती थी। एक घंटे का एक हजार तय करती थीं। पूरी रात के लिये तीन हजार रुपये की बुकिंग थी। जिन महिलाओं की उम्र ज्यादा थी, वह दो हजार रुपये रात का लेती थीं। काफी दिनों से सनसिटी विस्तार में रैकेट चलाया जा रहा था।


महीनों से चल रहा सेक्स रैकेट मकान मालिक का पता नहीं
सनसिटी विस्तार में महीनों से सेक्स रैकेट चल रहा था, लेकिन मकान मालिक का नाम किसी को पता नहीं है। आस पास लोग रहते हैं। उन्होंने महिलाओं व अनजान लोगों को आते जाते देखा लेकिन पुलिस को सूचना भी नहीं दी।


दवाएं-सामग्री और कमरे के अलग रेट
महिलाओं के पास सेक्स वर्धक दवाएं मिली हैं। कुछ महिलाएं बाहर भी जाती थीं। जिनके पास बाहर होटल और कमरे में ले जाने की व्यवस्था नहीं थी। उन्हें घर के अंदर ही बुलाकर वसूली की जाती थी। दवाओं से लेकर आपत्तिजनक सामग्री और कमरे देने के अलग रेट थे।


सनसिटी विस्तार में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। किसी सरदार के मकान में रैकेट चल रहा था। एक महिला ने मकान किराए पर लिया था। दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सेक्स रैकेट में शामिल छह महिलाएं पुलिस की हिरासत में हैं।
शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी


बरेली ब्यूरो:-कपिल यादव