सभी जीवों के विकास का आधार जल ही है - डॉ राजेन्द्र सिंह


बरेली:- अनुबिस डिग्री कॉलेज मीरगंज बरेली में जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा "जल जीवन बह्रामंड और जैव विकास" विषय पर एक अतिथि व्याख्यान  का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ चेयरमैन देवेंद्र सिंह ने किया, मुख्य वक्ता  के रूप में  बरेली कॉलेज बरेली के एसोसिएट प्रोफेसर डा० राजेंद्र सिंह ने कहा कि बर्तमान मनुष्य के विकास में उनके पूर्वजो का बहुत बड़ा योगदान रहा है, सबका विकास जल से हुआ  है, मानव को होमो सेपियंस नाम दिया गया है , जो एप में गोरिल्ला से लिंक रखते है, सबसे पहले बेबी अवशेष का नाम तुआंग रखा गया, उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजो द्वारा दिए इस अनमोल तोहफे को सही क्रम में लगाना चाहिए, उन्होंने व्याख्यान में स्टूडेंट्स को करियर के प्रति सजग करके रोचक जानकारिया भी साझा की, कि कैसे स्टूडेंट्स अपने करियर को सरलता पूर्वक चुन सकते है, उन्होंने सभी से अपनी पृथ्वी को सुन्दर बनाने कि अपील कि और जनसँख्या वृद्धि व जल कि समस्या को भी प्रमुखता से उठाया, सचिव सत्येंद्र सिंह ट्रस्टी जीतेन्द्र सिंह ने  कहा की इस तरह के आयोजनों से स्टूडेंट्स में चेतना आती है और उन्हें स्टडी के प्रति जागरूकता मिलती है, इस अवसर पे प्राचार्य डा० नागेश्वर प्रसाद शुक्ल ने कहा कि हमें निरंतर प्रकृति को स्वयं सुन्दर बनाने और रखने के उपाय खोजने चाहिए तभी इस ग्रह पर जीवन संभव हो सकेगा, विभागाध्यक्ष डा० वेदप्रकाश, नाज़िम, के० पी० यादव उपस्थित रहे, कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारी गयाराम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


रिपोर्टर:- स्नेह कुमार कुशवाहा