ऋषिकेश: काका अध्यक्ष व फरमान बने सचिव


ऋषिकेश:- वन आरक्षी वन बीट अधिकारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर काका कश्यप को अध्यक्ष व फरमान मलिक को सचिव चुना गया।


रविवार को आयोजित अधिवेशन प्रांतीय सहायक वन कर्मचारी यूनियन व वन आरक्षी संघ के पदाधिकारियों की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें काका कश्यप को अध्यक्ष, फरमान मलिक को सचिव, सीमा पैन्यूली को उपाध्यक्ष व शायर हुसैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान वक्ताओं ने कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर:- महेश पंवार