रेल फ्रैक्चर ने थामी ट्रेनों की रफ्तार


भदान के निकट कल सुबह 2 बजे हुई घटना,7 इन्च का हुआ रेल फैक्चर,डेढ़ घण्टे बाद ट्रैक की पूर्ण हुई अस्थाई मरम्मत


इटावा:- बुधवार को कानपुर रेलखंड पर रेल फ्रैक्चर हो गया। जिसके चलते पीछे आ रही कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। अधिकारियों ने लगभग डेढ़ घंटे बाद फ्रैक्चर की अस्थाई मरम्मत कराई। जिसके बाद डाउन लाइन पर रेल यातायात सुचारू हो सका।


मंगलवार बुधवार की अल सुबह 2:00 बजे करीब कानपुर रेल खंड के द्वारा एवं भदान रेलवे स्टेशन के मध्य खंभा संख्या 1194/6/4 पर एक 7इन्च का रेल फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी उस समय हुई। जब एक मालगाड़ी के चालक को झटका लगा। झटका लगने पर रेल अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने तत्काल ही पीछे आ रही ट्रेनों को पिछले रेलवे स्टेशन पर रुकवाते हुए विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा। विभागीय कर्मचारियों ने लगभग डेढ़ घण्टे की मेहनत के बाद फ्रैक्चर की अस्थाई मरम्मत का कार्य पूर्ण किया। कल सुबह 3 बजे करीब रेल यातायात सुचारू हो सका। इस घटना के कारण पीछे आ रहीं आधा दर्जन मालगाड़ियां प्रभावित रहीं।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक