रायबरेली: इंडियन आइडियल में हुआ रोहित का चयन


रायबरेली:- लालगंज, रोहित यादव का चयन इंडियल आइडियल सीजन 11 के शो में गाने के लिए हुआ है। उनके चयन पर लोगों ने खुशी जताई है। रोहित मूल रूप से बाल्हेमउ मजरे ऐहार गांव के रहने वाले हैं। जब वह दस साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था। वह अपनी माता के साथ रहते हैं। रोहित को बचपन से ही गाने का शौक था। आर्थिक तंगी के बाद भी उसने गाने के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने की सोंची और जहां भी गाने का आडिशन होता वह पहुंच जाता। बेहतर सुर के चलते जब वह बीती 12 अगस्त को आशियाना लखनउ स्थित चांसलर क्लब बाने के लए पहुंचा तो उसका चयन हो गया। इसके बाद 19 सितंबर  को उसका चयन थियेटर राउंड के लिए हुआ। जहां उसे गोल्डन टिकट दिया गया है। अब वह ग्रैंड प्रीमियर लीग में गाना गायेगा। उसके चयन पर राजकिशोर सिंह बघेल, शैलू सिंह, रामसुंदर गुप्ता, वीरेंद्र यादव, स्वदेश यादव आदि ने बधाई दी है।


रिपोर्टर:- अभिषेक बाजपेयी