राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं


बरेली:- राज्य महिला आयोग की सदस्या रश्मि जायसवाल ने स्थानीय सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न एवं पीडित महिलाओं की जनसुनवाई के दौरान पूर्व की शिकायतों की समीक्षा करते हुये, पीड़ित महिलाओं की एक-एक कर समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई की शिकायतों को व्यक्तिगत रुप लेते हुये सही न्याय दिलाये। उन्होने जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय को निर्देश दिये कि जनसुनवाई से सम्बन्धित अधिकारियों का एक उपस्थित पंजिका बनाते हुये पंजिका में आने व जाने का समय लिखा जाये। मा0 सदस्या ने पीड़ित पुष्पा देवी, अनार कली, मीना, पूजा, नीतू आदि महिलाओं की समस्याओं की समस्याओं को सुनते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्पीडित महिलाओं को न्याय दिलाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कर उत्पीड़ित महिलाओं को सही न्याय दिलाये। उन्होने जिला प्रोबेशन कार्यालय को निर्देश दिये कि उत्पीड़ित महिलाओं के नाम, पता व मोबाइल नम्बर की सूची अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम को उपलब्ध कराये, जिससे महिलाओं को सही न्याय मिल सके। इस मौके पर मा0 सदस्या ने जनसुनवाई के कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, ए0सी0एम0 प्रथम, महिला थाना, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव