पूर्व विधायक नत्थू सिंह की पुण्यतिथि पर सैकड़ो लोगों ने दी श्रद्धांजलि, मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक गुरु थे नत्थू सिंह


इटावा:- सैफई में पूर्व विधायक चौ. नत्थू सिंह यादव मेम्बर साहब की 34वीं वीं पुण्य तिथि पर उनके समाधि स्थल पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चन्द्र यादव,  विधायक सोबरन सिंह यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, एमएलसी अरविंद प्रताप यादव सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


सोवरन सिंह यादव विधायक ने कहा कि मेम्बर साहब बहुत बड़े दिल के मालिक थे, लोग राजनीति से हटना नहीं चाहते मगर उन्होंने 1967 में अपनी जीती हुई सीट से मुलायम सिंह यादव को और 1979 में बाबूराम यादव के लिए समर्थन करते हुए विधान सभा के लिए चुनाव सीट छोड़ दी। ऐसी मिसाल पूरे देश में नहीं है।


पूर्व राज्यमंत्री सुभाषचंद्र यादव ने कहा मेम्बर साहब राजनीति में रहकर पद से इतने विरक्त रहे कि जब 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनी तब भी उन्होंने वरिष्ठ और कई बार के विधायक होते हुए कोई भी मंत्री पद सरकार में न लेकर मुलायम सिंह यादव को सहकारिता मंत्री बनवाया। यह मेम्बर साहब का ही आशीर्वाद है कि मुलायम सिंह यादव आज देश के बड़े नेता हैं। उन्होंने कहा जो अच्छे मन से कार्य किया जाता है वह सफलता के शिखर पर पहुंचता है। मेम्बर साहब ने लोगों को सम्मान से जीने का संदेश दिया। विधायक इंजीनियर ब्रजेश कठेरिया  ने कहा कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता, एकता को मेम्बर साहब ने कायम किया। 


इस अवसर पर डीसीबी के पूर्व चेयरमैन डॉ. राम कुमार यादव, अनिल यादव पूर्व विधायक, नरेश चन्द्र भटेले, हरिओम यादव, राम नरायन बाथम प्रधानाचार्य, बीके शर्मा पूर्व चेयरमैन, सतीश बोहरे, नीरज यादव, अखिलेश यादव, सर्वेश यादव बद्री, धीरज यादव, अफजाल, चांद मुन्ना, शान अली, मोजूद रहे।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक