पूर्व एडीएम एफआर, एडीएम जे व चार सेवा निवृत्त कर्मचारियों  को दी गई भावभीनी विदाई


कार्यो को ईमानदारी, मेहनत व लगन से करे साथ ही सम्मान पाने के लिए सम्मान देना भी जरूरी : राकेश


रायबरेली:- सिविल लाईन स्थित रायबरेली क्लब में निवर्तमान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 डा0 राजेश कुमार प्रजापति व वर्तमान मे जनपद उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी तथा सेवा निवृत्त अपर जिलाधिकारी न्यायिक रामेश्वर नाथ तिवारी एवं कलेक्ट्रेट के चार कर्मचारी/मिनिस्ट्रीयल स्वश्री श्याम नारायण, सर्वेश बहादुर सिंह, विनोद कुमार, सभादीन को देर रात्रि अधिकारियों कर्मचारियों, समाजसेविया,े पत्रकारो ने जहां भावभीनी विदाई दी वही नवागत अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रेम प्रकाश उपाध्याय का भी स्वागत किया गया। निवर्तमान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 डा0 राजेश कुमार प्रजापति व एडीएम जे रामेश्वर नाथ तिवारी व अन्य सेवा निवृत्त कर्मचारियों के कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। निवर्तमान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 डा0 राजेश कुमार प्रजापति ने कर्मचारियों को आहवान किया कि वे मिलजुल कर टीम भावना से अपने शासकीय कार्यो को ईमानदारी, लगन, मेहनत के साथ करें। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो उसे वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लायें। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारियों/कर्मचारियों स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा समय समय पर टीम भावना के भांति तनमन धन से सहयोग कर अहम भूमिका निभाई है। स्थानान्तरण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। मौजूद मुख्य अतिथि व मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रेम प्रकाश उपाध्याय, एडीएम ई राम अभिलाष, नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, मुख्य कोषाधिकारी जितेन्द्र सिंह, सीओं गोपीनाथ सोनी, एसडीएम सदर शशाक त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा विभाग के एस0एस0 पाण्डेय, बीएसए पी0एन0 सिंह सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी, समाजसेवी पत्रकारगणो ने निवर्तमान एडीएम एफआर डा0 राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम जे रामेश्वर नाथ तिवारी व सेवा निवृत्त चार कर्मचारियों को मार्ल्यापण व पुष्पगुच्छ व शाल देकर भावभीनी विदाई दी और कहा कि एडीएम एफआर डा0 राजेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व व एडीएम जे अन्य सेवा निवृत्त कर्मचारियों के कार्यो भूरी-भूरी प्रशसना की गई। मौके पर एडीएम के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की गई। अधिकारी और कर्मचारियो द्वारा एडीएम एफआर आदि को प्रतीक चिन्ह भेट किया। विदाई समारोह मे सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद अधिकारी/कर्मचारी समाज में रचनात्मक कार्यो व सकारात्मक कार्यो से समाज वह परिवार की सेवा करें। उन्होंने कार्यो को ईमानदारी, मेहनत व लगन से करे साथ ही सम्मान पाने के लिए सम्मान देना भी जरूरी है। उन्होंने सीडीओं डा0 राजेश कुमार प्रजापति व सेवा निवृत्त एडीएम जे व अन्य कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 


इस मौके पर डीआईओएस डॉ0 चन्द्रशेखर मानवीय, एडी सूचना प्रमोद कुमार, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओं, ईओ, नगर पंचायत के चेयर मेन आदि सहित बड़ी संख्या में अधिकारी/कर्मचारियों, मीडिया बन्धुओं ने भी माल्यापर्ण व पुष्पगुछ देकर भावभीनी विदाई दी।


रिपोर्टर:- अभिषेक बाजपेयी