नाबालिक के साथ छेडख़ानी का मामला पॉस्को एक्ट में हुआ दर्ज


इटावा:- बलरई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड करने की घटना प्रकाश में आई है इस मामले मे परिजनो ने थाने में एक वयक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।


विवरण के अनुसार रविवार की दोपहर उक्त बालिका अपने खेत से घर बापस जा रही थी तभी एक नामजद आरोपी ने उसे पीछे से पकड लिया और उसके साथ छेडछाड करने लगा तभी बह चिल्लाई पीछे आ रही उसकी मां व दादी घटनास्थल पर पहुॅच गये उनहे देखकर आरोपी भागने लगा और उक्त बालिका से उसने कहा इसकी शिकायत की तो तुम्हे जान से मार देगे इस घटना की तहरीर बालिका की मा ने थाने मे दी है इस मामले में पुलिस ने मुदकमा पंजीकृत कर लिया है प्रभारी निरीक्षक बलरई देवेश शुक्ला ने बताया इस घटना में माँ की तरफ से दी गई तहरीर के आधार 354बी और 7/8 पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी अपने घर से फरार है। जल्द ही उसे पकड लिया जायेगा।



रिपोर्टर:- सुबोध पाठक